शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

नजरिया जीने का: सफल होना चाहते हैं तो अपनी कुशलताओं और प्रतिभाओं को पहचानें



नजरिया जीने का: 
जीवन मे सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे जरूरी शर्त यह है कि आप अपने अंदर की कुशलताओं और प्रतिभाओं को पहचाने। प्रकृति ने हम सभी को जीने के लिए विशिष्ट प्रतिभा प्रदान किया है। वास्तविकता यह है कि हर इंसान के भीतर कोई न कोई अनोखी प्रतिभा होती है, लेकिन  यह हमारी बदकिस्मती है कि हम खुद को कमजोर और हेयदृष्टि से देखने को इतने अभ्यस्त हो चुके हैं कि हमें खुद पर यकीं हीं नहीं होता है.
लेकिन यही अगर किसी ने अपने अंदर छिपे अनोखी प्रतिभा को  पहचान लेता है, वही दुनिया में अपनी पहचान बना पाता है।

हम इस तथ्य को  तैयार होते हैं नहीं हैं कि सफलता की शुरुआत होती है खुद को समझने से तथा अपनी अंदर की क्षमताओं, कमजोरियों और सपनों से।

प्रकृति सभी के अंदर कुछ विशिष्ट प्रतिभा से भरकर हमें जन्म देती है और यह जरूरी है कि हम  खुद के अंदर झांक कर उन्हे पहचाने। सफलता के लिए यह अत्यंत जरूरी है कि हम अपने अंदर के विशिष्ट गुणों को पहचानें और उन्हे निखारें। खेलकुद से लेकर, कला, संगीत, पढ़ाई, फिल्म या कोई और। 

एक बार अगर हम अपने कुशलता को पहचान कर अगर उसके लिए खुद को होम कर सकें तो फिर कोई कारण नहीं है कि हम उस फील्ड मे शीर्ष पर नहीं पहुँच सकें। हाँ, उसके लिए हमें खुद को भूलकर उस लक्ष्य को हासिल करने के लिये ही सोचना होगा। 

खुद के वजूद को पहचाने

खुद के गुणों और अवगुणों की पहचान हमसे अधिक कोई और नहीं कर सकता है, हाँ बस उसके लिए यह जरूरी है की हम ईमानदारी से खुद का मुलायंकन करें। याद रखें, दिल हमेशा वही कहेगा जो आपको अच्छा लगेगा, लेकिन आपका मस्तिष्क वही हीनट्स देगा जो आपके भविष्य के लिए जरूरी होगा। महापुरुषों ने भी हमेशा कहा है कि दिल की जगह अपने दिमाग की सुनों  जो गलती और सही के फर्क को ईमानदारी से बताता है। खुद की नकारात्मक आदतों और व्यवहारों को खुद पहचानें और उनको दूर करने का उपाय करें। 

सच्चे रिश्ते सुविधा से नहीं, समर्पण से बनते हैं

अवसरों को पहचाने

कहते हैं न की अवसर कभी भी आपके सामने से नहीं आता, बल्कि वह आपको पीछे से सूचित करता है। आप अवसर की तलाश मे रहें, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप अलर्ट मोड मे रहें क्योंकि अवसर आपकी सामने किसी भी रूप मे हिंट कर सकता है और उसे पहचानने के लिए यह जरूरी है कि कभी भी आप लापरवाही से उनकी तलाश नहीं करे। 

डिसप्लिन की महता को समझें 

जीवन मे अनुशासन की कीमत को समझें और दैनिक जीवन से इसका आरंभ करें। याद रखें कि अनुशासन आपके जीवन में सफलता के लिए बहुत जरूरी है और सबसे बड़ी बात यह होती है कि आप नीति निर्धारक भी खुद होते हैं और उसको गाइड करने वाले नियंत्रक भी खुद होते हैं। आपको नियम बनाकर उन्हे लागू भी करना है और खुद को मानिटर भी खुद हीं करना है। प्रतिदिन के ऐक्टिविटी मे डिसप्लिन को लागू कर आप खुद के अंदर चेंज लाते हैं जो कि आपके जीवन मे  सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। 

कड़वे अनुभव को भूलना सीखें 

जीवन मे कड़वे अनुभवों का होना तय हैं क्योंकि जीवन  में अप्स एण्ड डाउन का होना सामान्य बात है और इससे आप बच नहीं सकते हैं। जीवन मे की ऐसे दिन और मोमेंट भी होते हैं जिन्हे हम याद नहीं करना चाहते क्योंकि वे हमारे लिए निराशा वाले और नकरात्मक बनाने वाले होते हैं। तो इसके लिए यह जरूरी है कि आप उनसे सीख तो लें, लेकिन उन मोमेंट को हमेशा अपने दिल मे नहीं रखें क्योंकि वे आपको मानसिक रूप से परेशान करेंगे और आपके माइंड को अप्सेट करेंगे। 

कठिन समय से विचलित होना कायरों का काम है

आलोचना को स्वीकार करें

सकारात्मक आलोचना हमेशा से आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक होता है और इस सत्य को आप जितना जल्दी आत्मसात कर लेंगे उतना ही अच्छा होता। हमेशा से सकारात्मक आलोचना से सीखने की कोशिश करें और उनसे खुद के अंदर चेंज करने का प्रयत्न करें। आलोचना भलें हीं हमें क्षणिक परेशानी देते हैं लेकिन अगर हम उन पर पॉजिटिव रूप से विचार कर अपनी कमज़ोरियों को पहचानें तो यह हमारे जीवन के लिए बहुत हीं टरनिंग पॉइंट बन सकता हैं।  हम उन कमजोरियों को सुधारने का प्रयास करें और जीवन मे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं। 

कठिन समय से विचलित होना कायरों का काम है


नजरिया जीने का: अपने विचारों को दीजिए खुला आकाश-बड़ा सोचें और अपने जीवन में बड़ा हासिल करें

 


अगर आप असीमित शब्द के सार्थकता को समझेंगे तो पाएंगे कि यह शब्द बहुत ही उपयोगी है क्योंकि यह आपको  विश्वास दिलाता है कि आप वह सब कुछ कर सकता हूं जो आप चाहते हैं। सच तो यही है कि यह आपकी असीमित सोच है जो आपके अंदर के विचारों को जागृत करता है और  संभावनाओं की याद दिलाता है, तब भी जब सारी परिस्थितियाँ मेरे विरुद्ध हों। असीमित सोच और असीमित विचारों पर विश्वास करके, आप असीमित चीजें हासिल कर सकते हैं हाँ इसके लिए पहल आपको हीं करनी होगी। नजरिया जीने का  एक ऐसा हीं मंच है जो आपके अंदर की आग को जलाने की कोशिश करती है जो क्योंकि आपके अंदर की आग सबसे बड़ी चीज है। 



सोचने की कोई सीमा नहीं है, इसलिए बड़ा सोचें और अपने जीवन में बड़ा हासिल करें क्योंकि हर व्यक्ति के अंदर अपार शक्ति है और हमें बस उसे प्रज्वलित करना है। प्रकृति ने हमें अपने जीवन में चमत्कार करने की अपार शक्ति और क्षमता प्रदान की है, लेकिन त्रासदी यह है कि हम दर्शक दीर्घा के बीच में फिट होने का आनंद लेते हैं। 
विडम्बना यह हैं कि प्रकृति ने तो हमें कोई भेदभाव नहीं किया हमें शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करने में, लेकिन यह केवल हम ही हैं जो अपनी सोच को सीमा प्रदान करते हैं, इस तथ्य के बावजूद कि आपके पास इसे हासिल करने के लिए पर्याप्त शक्ति और ऊर्जा है।

आपके आस-पास होने वाली हर घटना को कुछ न कुछ सीमा प्रदान की गई है। चाहे वह सड़क हो, क्रेडिट/डेबिट कार्ड हो, आपका शरीर हो, आपके शरीर के अंग हों और यहां तक कि सभी अत्यधिक परिष्कृत और नवीनतम उपकरण हों, उनके उपयुक्त और मानक प्रदर्शन की अपनी सीमाएं हैं। 

यह केवल आपकी सोच है जिसकी कोई सीमा नहीं है और यह बहुत ऊपर तक जा सकती है क्योंकि आपके पास वास्तविक तर्क है और आपके संसाधन और दृष्टिकोण इसकी अनुमति देते हैं।

असीमित सोच:

हमारा दिमाग शारीरिक बाधाओं से बंधा नहीं है और हम चाहें तो हम वर्तमान और सीमाओं से परे कल्पना कर सकते हैं, अन्वेषण कर सकते हैं और सपने देख सकते हैं। यह केवल आपकी सोच है जिसकी कोई सीमा नहीं है और यह बहुत ऊपर तक जा सकती है क्योंकि आपके पास वास्तविक तर्क है और आपके संसाधन और दृष्टिकोण इसकी अनुमति देते हैं।

नजरिया जीने का: आपकी प्रसन्नता में छिपा है आपकी सफलता का रहस्य

यह केवल हम ही हैं जो इस तथ्य के बावजूद कि आपके पास इसे हासिल करने के लिए पर्याप्त शक्ति और ऊर्जा है, अपनी सोच को सीमा प्रदान करते हैं। यह असीमित सोच हमें उन संभावनाओं पर विचार करने की अनुमति देती है जो पहली नज़र में संभव नहीं लगती हैं।

बड़ी सोच का महत्व:

प्रकृति ने हमें अपने जीवन में चमत्कार करने की अपार शक्ति और क्षमता प्रदान की है, लेकिन त्रासदी यह है कि हम दर्शक दीर्घा के बीच में फिट होने का आनंद लेते हैं। महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने से प्रेरणा मिलती है और हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

बड़ी सोच चुनौतियों का सामना करने में नवीनता, रचनात्मकता और लचीलेपन को बढ़ावा देती है। हमें ऊंचा सोचना चाहिए और अपनी सोच को नई ऊंचाइयां प्रदान करनी चाहिए, आश्चर्यजनक रूप से हम अखबारों और टीवी समाचारों में ऐसे चमत्कार रचने वालों से गुजरते रहते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि ऐसे लोगों ने अपनी सोच को नई ऊंचाई प्रदान की है और अपने जीवन में बड़ा मुकाम हासिल किया है.

संतुलन महत्वपूर्ण है-

जबकि बड़ा सोचना महत्वपूर्ण है, लेकिन साथ हीं सुनिश्चित करना भी जरुरी है कि आपके लक्ष्य भी यथार्थवादी हों और आपके मूल्यों और संसाधनों के अनुरूप हों। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना महत्वपूर्ण है, सीखने, बढ़ने और उनके साथ तालमेल बिठाने की प्रक्रिया अत्यधिक मूल्यवान है। 

दुनिया में हर सफल शख्सियत ने तभी बड़ा हासिल किया है, जब उसने बड़ा सोचने का साहस किया। हमें एक मुर्ख और लापरवाह इंसान बनने की मानसिकता को बदलने के लिए तैयार रहना होगा न कि यह सोचना होगा कि प्रकृति ने हमें चमत्कार करने की सारी शक्ति और विचारों से सुसज्जित किया है।