संघर्ष हमें जीवन में कुछ नया सिखाने और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है। सफलता तक पहुँचने का रास्ता कठिन हो सकता है, परन्तु निष्फल नहीं हो सकता। कहते हैं नया -जिसने संघर्ष को अपना साथी बना लिया, उसने सफलता का मार्ग भी खोज लिया। और जीवन कि वास्तविकता भी यही है।
हो सकता है कि अक्सर ऐसे लोग भी हमें मिलते हैं जिन्हे काम संघर्ष कि बदौलत सफलता मिलती है लेकिन हमें इससे निराश होने कि जरूरत नहीं है दोस्तों क्योंकि कहते हैं नया-"बिना संघर्ष के मिली जीत का कोई मूल्य नहीं होता, यह संघर्ष ही हमें सफलता का असली आनंद दिलाता है।"
सौंदर्य और कुरुपता के धोखे से निकलना सीखे
बिल गेट्स की वह कथन तो आपको याद हीं होगा जिसमें वह अपने परिश्रम और पुरुषार्थ के बारे में लिखते हैं कि " अगर आप गरीब घर में पैदा होते हैं तो इसमें आपका कोई दोष नही है लेकिन अगर आप गरीब होकर मर जाते हैं तो इसके लिए आप और सिर्फ आप दोषी हैं"
जीवन में सफल होना चाहते हैं तो प्रसन्न रहना सीखिए
जीवन में सफलता के लिए ढेरों टिप्स ही सकते हैं और इनमें कई तो इतने शॉर्टकट होते हैं जो आपको गुमराह भी कर सकते हैं। लेकिन आपका हार्ड वर्क अर्थात कठिन परिश्रम और धैर्य आपका कभी भी साथ नहीं छोड़ सकता और इसमें हमें किसी प्रकार का संदेह और भ्रम नहीं होनी चाहिए।
दोस्तो, संघर्ष का रास्ता कठिन है, पर इसके साथ ही यह भी सत्य है कि यही हमें हमारे असली सामर्थ्य से मिलाता है। क्योंकि यह संघर्ष ही है जो हमें हमारी सीमाओं से आगे ले जाता है और खुद पर विश्वास करना सिखाता
विश्वास करें दोस्तों, इतना तो हम सभी जानते हैं कि अगर हमें सूरज बनना है तो मार्ग में हमें जलना होगा और अगर शाम होते अपने घर पहुंचना है तो तपते रेगिस्तान पर हमें हर हाल में चलना होगा।
मनमुटाव को दूर कर फिर से संवाद शुरू करें
आप इतिहास उठाकर देख लीजिए, कठिन परिश्रम और मेहनत की बदौलत कितने सामान्य से इंसान अपने सीमित संसाधनों की बदौलत अपने लक्ष्य को हासिल कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाया है।
असफलता एक चुनौती है… स्वीकार करो…
क्या कमी रह गयी, देखो और सुधार करो…
जब तक ना सफल हो नींद-चैन को त्यागो तुम…
संघर्षों का मैदान छोड़ मत भागो तुम…
कुछ किये बिना ही जयजयकार नहीं होती…
हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती…
-हरिवंश राय बच्चन
जीवन मे संघर्ष से कतराकर निकालने वाले को इस बात को बढ़िया से याद कर लेनी चाहिए कि असली सफलता उसी को मिलती है, जो हर मुश्किल को अवसर में बदल देता है।
जिससे सारा जहां है, उसी का नाम है नारी
मतलब साफ है कि सफल होने के लिए आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और माता पिता के हालात की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण नही है बल्कि उससे जरूरी है आपका सोच, परिश्रम और धैर्य। संघर्ष कभी निष्फल नहीं होता, हर कठिनाई हमें एक नई सीख देकर जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें