1.
नहीं समझो अबला अब, वक्त की रफ्तार है वो,
नित-नई ऊंचाइयों को छूने का नाम है अब नारी।
2.
दयालुता और ममता की मूरत भी है पर,
वज्र जैसे कठोरता का नाम है अब नारी।
3.
घर और कार्यस्थल का दिल और आत्मा है , पर
आत्मविश्वास से लबरेज, उम्मीदों का नाम है अब नारी।
4.
खुद को कमजोर समझना हीं तो भूल है तुम्हारी,
जिससे सारा जहां है, उसी का तो नाम है नारी।
5.
सृजन की जननी, और शक्ति का प्रतीक तुम्ही हो,
मेहनत और संघर्ष की मूरत, श्रद्धा की हकदार है हर नारी।
सेल्फ डिसप्लिन से बढ़ाएं अपना कॉन्फिडेंस
महिला: जानें क्या कहती हैं ये नामचीन हस्तियां
- एक शिक्षित महिला, एक सशक्त समाज की नींव होती है। - मिशेल ओबामा
- स्त्रियों के बिना, दुनिया अधूरी है। – महात्मा गांधी
- एक महिला वह होती है, जो पूरे दिल से दुनिया को रोशन करती है।
- –ओपरा विन्फ्रे
- लड़कियाँ सिर्फ इतिहास नहीं पढ़तीं, वे इतिहास बनाती हैं।
- – एलेनोर रूजवेल्ट
- जब तक तुम स्त्रियों का आदर करना नहीं सीखोगे, तब तक तुम्हारी उन्नति संभव नहीं।-स्वामी विवेकानंद
- स्त्री पुरुष की साथी है, न कि उसकी दासी। दोनों के अधिकार समान हैं।-महात्मा गांधी
- स्त्री केवल सौंदर्य की प्रतिमूर्ति नहीं, वह सृजन और शक्ति का स्रोत है।-रवींद्रनाथ टैगोर
- नारी वह दीप है, जो घर ही नहीं, समाज को भी उजाला देती है। -सरोजिनी नायडू
- “जब क स्त्री शिक्षित होती है, तो एक संपूर्ण पीढ़ी शिक्षित होती है। -डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
- नारी में प्रेम की वह शक्ति होती है जो दर्द को भी दया में बदल देती है। -मदर टेरेसा
- अगर स्त्रियां आगे नहीं बढ़ेंगी, तो समाज कभी आगे नहीं बढ़ेगा।
- -सावित्रीबाई फुले
- यदि तुम किसी समाज की वास्तविक स्थिति जानना चाहते हो, तो देखो कि वहां स्त्रियों की स्थिति क्या है। -पंडित जवाहरलाल नेहरू
- “हर नारी के भीतर एक अद्भुत शक्ति छिपी होती है, उसे बस खुद पर विश्वास करना होता है।-ओपरा विनफ्रे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें